शिक्षक अधिकारों की लड़ाई से एमएलसी चुनाव तक, ई. आनंद पुष्कर ने शिक्षकों से मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

वार्ता करते ई पुष्कर व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने चंपारण के शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों के लंबित अधिकारों, पुरानी पेंशन व सेवा निरंतरता जैसे मुद्दों पर समर्थन मांगा. उन्होंने शिक्षकों की आवाज बनकर सदन में संघर्ष करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

West Champaran News: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है. प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने चंपारण दौरे के दौरान रामनगर, गौनाहा, मैनाटांड़ और नरकटियागंज के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया. दौरे के बाद नरकटियागंज के होटल द बोधि टी में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने शिक्षकों के लंबित अधिकारों और सुविधाओं के लिए संघर्ष को अपनी प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

शिक्षकों के लंबित अधिकारों को बताया प्राथमिकता

ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्षों से लंबित सेवा निरंतरता, एमएसीपी और प्रधानाध्यापक प्रोन्नति जैसे मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता में है. उन्होंने वित्त रहित महाविद्यालयों, संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों तथा आईटीआई शिक्षकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही.

पुरानी पेंशन और वेतनमान के लिए सदन में आवाज उठाने का दावा

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पुराना वेतनमान और पुरानी पेंशन समेत सभी जायज अधिकार दिलाने के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों की आवाज बनकर काम करना उनका लक्ष्य है.

ई. आनंद पुष्कर ने अपने पिता एवं पूर्व एमएलसी स्व. केदारनाथ पांडेय के अधूरे सपनों को पूरा करते हुए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों की सेवा करने की बात कही.

दर्जनों शिक्षण संस्थानों में मिला समर्थन

ई. आनंद पुष्कर के अनुसार चंपारण दौरे के दौरान रामनगर के +2 गुट्टीलाल बालिका उच्च विद्यालय, +2 हरिनगर उच्च विद्यालय, प्रिंस मोहन विक्रमशाह महाविद्यालय, गौनाहा के रघुवीर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मैनाटांड़ के प्रोजेक्ट +2 बालिका विद्यालय एवं मॉडल हाई स्कूल समेत दर्जनों शिक्षण संस्थानों का दौरा किया गया.

उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर शिक्षक मतदाताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र से उनका स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिया.

‘इस बार कोई विकल्प नहीं’ : मुकुंद मुरारी राम

ई. आनंद पुष्कर के चुनाव प्रबंधक एवं पीएम श्री उच्च विद्यालय के वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक, कवि व साहित्यकार मुकुंद मुरारी राम ने कहा कि ई. आनंद पुष्कर केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि स्व. केदारनाथ पांडेय के पुत्र और शिक्षकों के गुरुभाई हैं. उन्होंने ई. आनंद पुष्कर की निष्ठा, त्याग, समर्पण और कार्यकुशलता का उल्लेख करते हुए उनकी जीत को ऐतिहासिक होने का दावा किया.

शिक्षकों ने चुनावी अभियान मजबूत करने का लिया संकल्प

इस दौरान शिक्षक नेता लोकेश कुमार पाठक, राजेश तिवारी, मनीष तिवारी, राजन चौरसिया, अभिनव पाराशर, राजेश यादव, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राम, सोहराब अंसारी, रूपेश पाठक, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, इम्तेयाज अहमद, अजय कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता मौजूद रहे.

पूर्व जिला सचिव अवधेश तिवारी और भोट चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में चुनावी अभियान को मजबूत करने और उन्हें सदन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: बेतिया में अपराध गोष्ठी, एसपी कुमार गौतम ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर दिए निर्देश



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन