वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षक, जुलाई भुगतान के लिए मिली सिर्फ एक-तिहाई राशि
सांकेतिक तस्वीर
Bettiah के जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों के जुलाई 2026 के वेतन भुगतान को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. सरकार से मांगी गई राशि का केवल एक-तिहाई आवंटन प्राप्त होने से प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन में विलंब होने की संभावना है. इस समस्या के समाधान के लिए शिक्षक संगठन शेष राशि अविलंब जारी करने की मांग कर रहे हैं.
Bettiah News: जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना संभाग में जुलाई 2026 के वेतन भुगतान को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज एक ऑनलाइन परिवाद और उससे जुड़े जवाब के अनुसार, वेतन भुगतान मद में सरकार से मांगी गई पूरी राशि के मुकाबले करीब एक-तिहाई आवंटन ही प्राप्त हुआ है. कम आवंटन के कारण जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों के जुलाई वेतन भुगतान में विलंब तथा आंशिक भुगतान की स्थिति बन गई है.
जुलाई वेतन के लिए सिर्फ एक-तिहाई राशि मिलने की जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थापना संभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अखिल वैभव की ओर से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दाखिल परिवाद के जवाब में बताया गया है कि जुलाई माह के वेतन भुगतान के लिए मांगे गए आवंटन के विरुद्ध करीब एक-तिहाई राशि ही प्राप्त हुई है. ऐसे में पूर्ण वेतन भुगतान के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है.
प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक शिक्षकों का भुगतान प्रभावित
कम आवंटन का असर जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों के वेतन भुगतान पर पड़ रहा है. विभागीय स्तर पर उपलब्ध राशि के आधार पर प्राथमिकता तय कर भुगतान करने की स्थिति बन गई है.
प्राथमिकता के आधार पर भुगतान की बाध्यता
जिला शिक्षा कार्यालय के जानकार सूत्रों के अनुसार वेतन मद में अपेक्षित राशि नहीं मिलने के कारण कार्यालय को उपलब्ध आवंटन के आधार पर प्राथमिकता तय करनी पड़ रही है. इससे सभी पात्र शिक्षक एवं कर्मियों को जुलाई का पूर्ण वेतन एक साथ उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है.
शेष राशि जल्द जारी करने की मांग
वेतन भुगतान प्रभावित होने की जानकारी सामने आने के बाद जिले के कई शिक्षक संगठनों ने सरकार से शेष राशि अविलंब जारी करने की मांग की है. संगठनों का कहना है कि जुलाई माह का पूर्ण वेतन समय पर भुगतान किया जाना जरूरी है.
उच्च अधिकारियों को भेजा गया प्रतिवेदन
मामले को लेकर विभागीय स्तर पर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजे जाने की जानकारी दी गई है. अब शिक्षकों और कर्मियों की नजर शेष राशि के आवंटन पर है, ताकि जुलाई माह के वेतन का पूर्ण भुगतान किया जा सके.
यह भी पढ़ें: बेतिया में अपराध गोष्ठी, एसपी कुमार गौतम ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि 'रंक'
90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










