यूरिया खाद को लेकर विवाद, मारपीट में ससुर-दामाद घायल

Updated:
विज्ञापन

मैनाटाड़ के इनरवा गांव में यूरिया खाद को लेकर हुए विवाद में पिता और दामाद की लाठी-डंडे से पिटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Urea Fertilizer Dispute: इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में यूरिया खाद को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में रामाधार साह और उनके दामाद दूलारचंद साह घायल हो गये. मामले को लेकर रामाधार साह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

नेपाल ले जाते समय SSB ने पकड़ा था युवक

रामाधार साह के आवेदन के अनुसार, करीब 15 दिन पहले उनके पुत्र ओमप्रकाश को नागेंद्र साह ने दो बोरा यूरिया खाद बाइक से नेपाल ले जाने के लिए भेजा था. इसी दौरान SSB जवानों ने खाद और बाइक के साथ ओमप्रकाश को पकड़ लिया था. बाद में उसे जेल भेज दिया गया.

जमानत पर रिहाई के बाद इस मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई.

क्षतिपूर्ति की मांग पर बढ़ा विवाद

बताया गया कि पंचायती के दौरान क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान जयप्रकाश साह, संजय साह और नागेंद्र साह ने लाठी-डंडे से रामाधार साह और उनके दामाद दूलारचंद साह की पिटाई कर दी.

मारपीट में दोनों घायल हो गये. घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहे पंचायत के काम, ग्रामीणों ने उठाई मांग


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन