मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, इन इलाकों में रहेगा पावर कट
प्रतीकात्मक AI तस्वीर
Bettiah में रविवार को 5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी. यह कटौती कालीबाग और कोतवाली फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी. मेंटेनेंस कार्य के कारण इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी. नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है.
Bettiah Power Cut: बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण रविवार को शहर के कालीबाग और कोतवाली फीडर से जुड़े इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. MRT टीम द्वारा दोनों फीडरों में आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्य किया जाएगा.
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा पावर कट
बिजली विभाग के अनुसार, कालीबाग और कोतवाली दोनों फीडरों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा जाएगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
मेंटेनेंस कार्य के कारण हॉस्पिटल रोड, नाजनी चौक, द्वारदेवी चौक, टाउन थाना, मित्र चौक, कोतवाली चौक और पथरी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
बिजली विभाग के मुताबिक निर्धारित समय में रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: लापता गौतम की सकुशल बरामदगी को बगहा में निकला कैंडल मार्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश वर्मा
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










