नरकटियागंज से 34 जायरीन उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना

Updated:
विज्ञापन

हज यात्री | Prabhat Khabar Network

नरकटियागंज से 34 यात्रियों का समूह पवित्र उमरा यात्रा के लिए मक्का और मदीना के लिए रवाना हुआ है। इस यात्रा को न्यूनतम खर्च में संभव बनाया गया है। यात्री दिल्ली से फ्लाइट द्वारा मक्का के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

Umrah Yatra: नरकटियागंज से शनिवार को 34 महिला-पुरुष जायरीनों का जत्था उमरा की पवित्र यात्रा के लिए मक्का और मदीना शरीफ रवाना हुआ. यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने जायरीनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया. सभी ने उनके सुरक्षित और मुकम्मल उमरा की कामना करते हुए दुआओं के साथ विदाई दी.

स्टेशन पर रहा भावुक माहौल

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर जायरीनों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान स्टेशन पर भावुक माहौल रहा. रवाना होने से पहले हाफिज ने विशेष दुआ करायी. परिजनों और शुभचिंतकों ने जायरीनों के सुरक्षित सफर और इबादत की कबूलियत की दुआ की.

जत्थे में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. मौलाना निजामुल हक, मौलाना अबुल खैर साहब, हाजी सगीर अहमद, हाजी विकल अहमद, हाजी तैयब और मौलाना नासिर अहमद समेत कई जायरीन यात्रा पर रवाना हुए.

दिल्ली से फ्लाइट से जाएंगे मक्का

ईमान ट्रेवल्स के डायरेक्टर मौलाना नुरूल होदा ने बताया कि जत्थे में कुल 34 जायरीन शामिल हैं. यात्रियों को न्यूनतम खर्च में उमरा यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

सभी जायरीन नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए. दिल्ली पहुंचने के बाद सोमवार को फ्लाइट से मक्का शरीफ के लिए रवाना होंगे. इसके बाद मदीना शरीफ जाकर पवित्र स्थलों की जियारत करेंगे.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन