उत्तरवाहिनी नदी में नहाने के दौरान सात वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

सेनवरिया गांव में खेलते समय 7 साल का बालक उत्तरवाहिनी नदी में डूब गया. उसके साथ नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर घटना की जानकारी मिली. स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में बालक की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Chanpatia News: सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में शनिवार को उत्तरवाहिनी नदी में नहाने के दौरान सात वर्षीय बालक डूब गया. हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. साथ में नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग नदी किनारे पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की.

साथ नहा रहे बच्चों ने मचाया शोर

डूबे बालक की पहचान सेनवरिया गांव के वार्ड संख्या-14 के वार्ड सदस्य राजेश मुखिया के पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई है. हरिओम चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है. बताया जाता है कि वह अन्य बच्चों के साथ उत्तरवाहिनी नदी में नहा रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गये. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बालक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

एसडीआरएफ टीम से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर चनपटिया और सिरिसिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश करायी. काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी.

थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस के सहयोग से नदी में बालक की तलाश जारी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन