स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 अगस्त से, तैयारियों में जुटा आरएलएसवाई कॉलेज

Updated:
विज्ञापन

प्राध्यापक गण को निर्देश देते प्राचार्य प्रो अभय कुमार व अन्य

राम लखन सिंह यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-29 के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 अगस्त से शुरू होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने पर ज़ोर दिया गया है. परीक्षार्थियों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

BRABU UG Semester 2 Exam: राम लखन सिंह यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-29 के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. प्राचार्य प्रो. डॉ. अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा विभाग में तीन उप समितियों का गठन कर कार्यों का बंटवारा किया गया.

18 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एमडीसी (मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स) की परीक्षा 18 से 20 अगस्त तक आयोजित होगी. इसके बाद वीएसी (वैल्यू एडेड कोर्स) की परीक्षा 21 से 29 अगस्त तक होगी.

वहीं एईसी (एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स) की परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर को तथा एसईसी (स्किल इनहांसमेंट कोर्स) की परीक्षा 2 और 3 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

कदाचार मुक्त परीक्षा कराने पर जोर

प्राचार्य प्रो. डॉ. अभय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय स्तर पर परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी परीक्षा को व्यवस्थित और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है.

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नगर के एमजेके कॉलेज और साठी डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षार्थियों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय और कॉलेज की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखने तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की अपील की है.


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन