नौतन थाना पहुंचकर एसपी कुमार गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
थाने का औचक निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने नौतन और जगदीशपुर थाना परिसरों का औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए.
Nautan News: नौतन और जगदीशपुर थाना परिसर का शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने औचक निरीक्षण किया. एसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और विभिन्न पंजियों का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही दर्ज कांडों की स्थिति और लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी ली.
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
एसपी कुमार गौतम ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान और नितेश कुमार से क्षेत्र में अपराध की स्थिति, शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया.
गश्ती बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आदेश
एसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करना है.
मौके पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, नितेश कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










