चंपारण तटबंध के समीप वाहन चेकिंग में 1.70 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाजा तस्कर को पकडा | Prabhat Khabar Network

नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 1.70 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार था जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Ganja Smuggling: नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव स्थित चंपारण तटबंध के समीप शनिवार को पुलिस ने देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान श्यामपुर कोतरहा गांव निवासी बुधन शाह के पुत्र उपेंद्र शाह के रूप में हुई है. पुलिस ने इसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम चंपारण तटबंध के समीप सघन वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध गतिविधि करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली.मजिस्ट्रेट संतु कुमार की निगरानी में की गई इस कार्रवाई के दौरान युवक के पास से कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और उसकी मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया.

पुलिस कर रही आगे की छानबीन

थाना पुलिस ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किस ठिकाने पर पहुंचाया जाना था. पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का सुराग लगाने के लिए पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, बीएमपी जवान की मौत, दो जख्मी


विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन