मुजफ्फरपुर : बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, बीएमपी जवान की मौत, दो जख्मी
मोतीपुर में स्कॉर्पियो ने तीन को कुचला, जवान की मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कार्पियो ने ड्यूटी पर तैनात तीन लोगों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में एक बीएमपी जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर और एक होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Motipur Police Accident: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. मोतीपुर थाने के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने थाने में पदस्थापित बीएमपी जवान और दरोगा को बुरी तरह कुचल दिया. इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो थाने के गेट के बाहर स्थित एक होटल में जा घुसी और होटल संचालक को रौंदते हुए पास के गड्ढे में पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में बीएमपी जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा और होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Scorpio Crash: सब्जी खरीदने निकले थे जवान और दरोगा
बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान भार्गव भूषण और थाने के दरोगा शनिवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए थाना परिसर से निकलकर मोतीपुर बाजार जा रहे थे. जैसे ही दोनों थाने के मुख्य गेट से बाहर निकले, तभी मोतिहारी की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो (BR 06 EL 2759) ने दोनों को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पास की दुकान में जा घुसा.

पूर्णिया के रहने वाले थे मृतक जवान, सीवान के हैं दरोगा
हादसे में मृत बीएमपी जवान भार्गव भूषण मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे और बीते एक माह से मोतीपुर थाने में कार्यरत थे. वहीं घायल दरोगा सीवान जिले के रतवारा निवासी हैं. हादसे में जख्मी तीसरे व्यक्ति की पहचान मोतीपुर पुरानी बाजार निवासी होटल संचालक विनोद कुमार साह के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच (SKMCH) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.
समस्तीपुर का स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी-1 की डीएसपी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है और वाहन चालक सुमित कुमार (निवासी समस्तीपुर) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर: सुपना चौड़ में मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारा भतीजा बादल गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए