मुजफ्फरपुर: सुपना चौड़ में मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारा भतीजा बादल गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के सरैया में अर्जुन सहनी हत्याकांड का खुलासा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरैया थाना क्षेत्र के सुपना गांव में हुए अर्जुन सहनी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. चौंकाने वाले खुलासे में सामने आया कि पारिवारिक जमीन विवाद और झाड़-फूंक के शक में भतीजे ने ही चाचा को गोलियों से भून डाला.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपना गांव में हुए चर्चित अर्जुन सहनी (55) हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि पारिवारिक जमीनी विवाद और झाड़-फूंक के अंदेशे में भतीजे ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था. शनिवार को एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी आपराधिक वारदात की विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

14 जुलाई को चौड़ में मिला था शव

एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि सुपना गांव निवासी अर्जुन सहनी की हत्या 13 जुलाई की देर रात कर दी गई थी. इसके बाद 14 जुलाई की सुबह गांव स्थित चौड़ से उनका शव लावारिस हालत में बरामद किया गया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की थी.

भतीजे ने साथियों संग मिलकर रची साजिश

पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हत्यारोपित भतीजे बादल (पिता- उपेंद्र सहनी) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि पूर्व से चले आ रहे ज़मीनी विवाद और झाड़-फूंक के अंदेशे को लेकर उसने इस हत्या की पूरी साजिश रची थी. 13 जुलाई की रात उसने अपने अन्य साथियों की मदद से अर्जुन सहनी को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपी बादल ने घटना में शामिल अपने अन्य सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया है. पुलिस की विशेष टीम उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं, गिरफ्तार मुख्य आरोपी बादल को शनिवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन