भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार सरकारी कर्मचारी को रौंदा, मौके पर मौत

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार सरकारी कर्मचारी को रौंदा

मुजफ्फरपुर में एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक ने सरकारी कर्मी को रौंदा, मौके पर ही मौत। पुलिस की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा।

विज्ञापन

Dighra Nh Accident:  जिले के कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत दीघरा एनएच 28 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पत्नी से मिलने समस्तीपुर जा रहे बाइक सवार 36 वर्षीय सरकारी कर्मचारी चंदन कुमार झा को एक बेकाबू अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया. इस भीषण हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मूल रूप से मधुबनी के गौशाला रोड निवासी थे और वर्तमान में पूर्वी चंपारण के ढाका में ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित थे.

पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक के पिता गौरी कांत झा के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी. शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से समस्तीपुर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

डेढ़ घंटे देरी से पहुंची पुलिस, सरपंच ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

  • पुलिस की सुस्ती पर हंगामा: महज दो किलोमीटर दूर स्थित ओपी से पुलिस को पहुंचने में डेढ़ घंटे लगे, जिससे उग्र लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय सरपंच चंदन कुमार ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया.
  • अवैध पार्किंग बनी जानलेवा: सरपंच ने बताया कि एनएच पर एलपीजी बुलेट व टैंकरों की अवैध पार्किंग से सड़क संकीर्ण हो जाती है. शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: बंदरा व पियर में चोरों का आतंक: एक महीने में 6 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का कटा ताला, टीवी व इनवर्टर पार


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन