बंदरा व पियर में चोरों का आतंक: एक महीने में 6 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का कटा ताला, टीवी व इनवर्टर पार

Updated:
विज्ञापन

बंदरा व पियर में चोरों का आतंक: एक महीने में 6 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का कटा ताला, टीवी व इनवर्टर पार

बंदरा के पियर थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। चोरों ने ताला तोड़कर एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन

Anganwadi Theft Muzaffarpur:  जिले के बंदरा और पियर थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते एक महीने के दौरान आधा दर्जन से अधिक केंद्रों को चोरों ने निशाना बनाया है. सभी जगहों पर चोर ताला काटकर एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी उड़ा ले गए हैं. ताजा मामला पियर थाना क्षेत्र की सिमरा पंचायत स्थित केंद्र संख्या 24 का है, जहां शुक्रवार की रात चोरों ने ताला काटकर सामान पार कर दिया. 

केंद्र खोलने पहुंची सेविका तो उड़ गए होश, आसपास के लोग जुटे

शनिवार सुबह जब सेविका निर्मला सिन्हा केंद्र खोलने पहुंचीं, तो टूटा ताला देख स्तब्ध रह गईं. अंदर जाने पर टीवी, इनवर्टर व बैटरी गायब मिले. इसके बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी पियर पुलिस और बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) को दे दी गई है.

एक ही पैटर्न पर हो रहीं चोरियां, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

इलाके में चोर एक ही गिरोह के पैटर्न पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

  • 20 जुलाई की घटना: बड़गांव के करैला और सिमरा के हिराई हरपुर स्थित केंद्रों में भी ताला काटकर इसी तरह चोरी की गई थी.
  • चोरों का मुख्य निशाना: सभी केंद्रों से केवल एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी ही चुराई जा रही है.
  • ग्रामीणों में आक्रोश: लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी है.

यह भी पढ़ें: बागमती तटबंध के पास मिला युवक का शव, हत्या या हादसा, रहस्यमयी मौत से सनसनी


विज्ञापन
सूर्यमणि कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन