तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से घायल वृद्धा की मौत, चालक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

बगही निमिया टोला में सड़क किनारे बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल कुंती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

Bettiah Road Accident: बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमिया टोला वार्ड संख्या सात में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान कपिलदेव चौधरी की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है.

दरवाजे पर बैठी महिला को बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कुंती देवी शनिवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रहा बाइक चालक अचानक संतुलन खो बैठा और महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया लेकर पहुंचे. यहां इलाज के दौरान देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गयी.

बाइक जब्त, चालक हिरासत में

महिला की मौत की सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और बाइक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं. बेटी मधु देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन