मंगलपुर गंडक पुल 10 अगस्त को दो घंटे बंद रहेगा यातायात
मंगलपुर से गोपालगंज पुल की ओर जाने वाली सड़क | Prabhat Khabar Network
बेतिया में मंगलपुर-विष्णुपुर गंडक पुल की मरम्मत के कारण 10 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग की जानकारी यहाँ देखें।
बेतिया. गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर मंगलपुर-विष्णुपुर पंचायत के बीच बने उच्चस्तरीय आरसीसी पुल की मरम्मत व तकनीकी जांच को लेकर 10 अगस्त को दो घंटे तक यातायात बंद रहेगा. सुबह पांच बजे से सात बजे तक पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसको लेकर बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार की ओर से आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्य प्रमंडल, चम्पारण (मोतिहारी) के अनुसार पुल के बेयरिंग में लगे पीटीएफई की जांच और आवश्यक मरम्मत की जायेगी. इसके लिए पुल के सुपर स्ट्रक्चर को अस्थायी रूप से उठाया जायेगा. कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए इस दौरान वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है. यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मच्छरगांवा चौक और बरियारपुर चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा. मच्छरगांवा चौक पर कृषि समन्वयक शैलेन्द्र दत्त तिवारी तथा बरियारपुर चेक पोस्ट पर किसान सलाहकार विनय कुमार को दंडाधिकारी बनाया गया है. दोनों स्थानों पर नौतन थाना की पुलिस मौजूद रहेगी. पुल की ओर जाने वाले वाहनों को मच्छरगांवा चौक से जगदीशपुर की ओर मोड़ा जायेगा. नौतन थानाध्यक्ष को ड्रॉप गेट लगाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है. कार्य पूरा होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










