मधुबनी घाट में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने परिवार के चार लोगों को रौंदा, महिला की मौत

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट में एक अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर बैठे परिवार को रौंद दिया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Accident News: पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी घाट वार्ड संख्या पांच में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घर के बाहर बैठे परिवार पर चढ़ी पिकअप

परिजनों के अनुसार घर के समीप दरवाजे पर बच्चे खेल रहे थे और परिवार के सदस्य बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घर के सामने चढ़ गया और चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे में 45 वर्षीय सुधामा देवी, पति नारायण पासवान, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सीमा कुमारी (25), अर्जुन कुमार (3) और बिट्टू कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-तूफान और बारिश से मिली गर्मी से राहत

सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि पिकअप चालक नदी किनारे शराब पीकर लौटा था और नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक व मालिक की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां और 18 माह के बच्चे की हुई थी मौत

पुलिस जांच में जुटी

मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में कांग्रेस का हल्लाबोल, नीट पेपर लीक और महंगाई को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन