Motihari: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा स्पर्श ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक

Updated:
विज्ञापन

स्पर्श राजरत्न की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मोतिहारी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा स्पर्श राजरत्न ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की है।

विज्ञापन

Bihar Taekwondo Championship: केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी की छात्रा स्पर्श राजरत्न ने 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है.

700 से अधिक खिलाड़ियों के बीच हासिल किया रजत

आर्य विद्यापीठ, बालगंगा में 8 और 9 अगस्त को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्पर्श ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

स्पर्श पहले भी ताइक्वांडो में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं. अब उनका चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

स्पर्श 15 अगस्त से बेंगलुरु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी. राज्यस्तर पर पदक जीतने के बाद अब उनकी नजर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर है.

स्पर्श की उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी की प्राचार्या शांतला सिंह ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता स्पर्श की निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि स्पर्श राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और पटना संभाग का नाम रोशन करेंगी.

विद्यालय परिवार ने भी स्पर्श को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन