गोविंदापुर चोरीकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, चोरी के गहने और KTM बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन

गोविंदापुर चोरीकांड में गिरफ्तार आरोपित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कल्याणपुर पुलिस ने गोविंदापुर चोरी कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के गहने, मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की है।

विज्ञापन

Govindapur Theft Case: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी धनेश्वर सिंह के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. चोरी में इस्तेमाल की गयी KTM मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं.

विज्ञापन

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि गोविंदापुर में चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शम्भूचक पंचायत निवासी विजय यादव उर्फ विनय कुमार और केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया पुरानी बाजार निवासी रितिक कुमार को गिरफ्तार किया.

पूछताछ और आरोपितों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी की.

सोने-चांदी जैसे आभूषण बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में सोने जैसा कान का झुमका दो पीस, चांदी जैसी पायल तीन पीस, चांदी जैसी अंगूठी चार पीस, चांदी जैसा कंगन दो पीस और चांदी जैसा ब्रेसलेट एक पीस शामिल है.

इसके अलावा चांदी जैसे गहनों के कई टुकड़े भी बरामद किए गए हैं.

KTM बाइक और दो मोबाइल जब्त

चोरी की घटना में इस्तेमाल की गयी एक KTM मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं. पुलिस बरामद सामान और वाहन के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

गिरफ्तार विजय का आपराधिक इतिहास

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार विजय यादव उर्फ विनय कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में पहले से चार मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया.

यह भी पढ़ें: धनौती नदी में डूबने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन