महावीर झंडा जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, बिना लाइसेंस नहीं मिलेगी अनुमति

Updated:
विज्ञापन

बंजरिया में 17 अगस्त से शुरू होने वाले महावीर झंडा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. बिना वैध लाइसेंस के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. ड्रोन और सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की जाएगी.

विज्ञापन

Mahavir Jhanda Procession: महावीर झंडा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बंजरिया पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने जुलूस के लाइसेंसधारियों और आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

बिना लाइसेंस जुलूस निकालने की अनुमति नहीं

थानाध्यक्ष ने सभी लाइसेंसधारियों से अगले एक-दो दिनों के भीतर अपना लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध लाइसेंस के बिना किसी भी परिस्थिति में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्षेत्र में आगामी 17 अगस्त से महावीर झंडा जुलूस शुरू होने की संभावना है. थाना क्षेत्र में करीब 19 से 20 स्थानों से जुलूस निकलने का अनुमान है.

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

प्रशासन की ओर से जुलूस के निर्धारित रूटों का निर्धारण कर लिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

थानाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि पारंपरिक महावीर झंडा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं. प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से समय पर लाइसेंस लेने और शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने की अपील की है.


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन