धनौती नदी में डूबने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
पिपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में 75 वर्षीय अनहोती मुखिया की धनौती नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई. शौच के लिए नदी किनारे गई महिला अचानक गहरे पानी में समा गईं. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
Pipra News: पिपरा थाना क्षेत्र की चिंतामनपुर पंचायत स्थित टिकुलिया गांव के वार्ड संख्या 15 निवासी 75 वर्षीय अनहोती मुखिया की शनिवार की सुबह धनौती नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. काफी तलाश के बाद ग्रामीणों के सहयोग से नदी से उनका शव बरामद किया गया.
शौच के लिए नदी किनारे गये थे
जानकारी के अनुसार, अनहोती मुखिया शनिवार की सुबह घर से धनौती नदी के किनारे शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान नदी किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये. पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गयी.
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गयी. इसी दौरान उनका शव बरामद किया गया.
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे. अनहोती मुखिया अपने पीछे पत्नी मातेश्वरी देवी, चार पुत्र, बहुएं और पोते-पोतियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए