नीट पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट Congress Protest: नीट परीक्षा में पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मोतिहारी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कचहरी चौक पर आयोजित एकदिवसीय धरना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान […]

विज्ञापन

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Congress Protest: नीट परीक्षा में पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मोतिहारी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कचहरी चौक पर आयोजित एकदिवसीय धरना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध जताया.

कचहरी चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और युवा धरना में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें: जनकल्याण शिविर में अनुपस्थित कर्मियों से बीडीओ ने मांगा जवाब

पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग निराश है. कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

साथ ही प्रभावित छात्रों के लिए पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने, शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग भी उठाई.

यह भी पढ़ें: स्कूल खुलते ही ‘बैक टू स्कूल वीक’ मनाएगा शिक्षा विभाग

नीट विवाद को लेकर विपक्ष का हमला

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद जारी है. कई राज्यों से पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को अधिक जवाबदेह होना चाहिए.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों को इन मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाएगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन