एसएसबी जवानों और छात्रों ने मिलकर रोपे पौधे, लिया हरियाली का संकल्प
फोटो-1 बागमती नदी के तटबंध पर पौधारोपण करते एसएसबी जवान. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी में 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र विस्तार के उद्देश्य से एक बड़ा पौधारोपण अभियान चलाया. इस अभियान में विभिन्न स्कूलों और बागमती नदी के तटबंध पर पौधे लगाए गए, जिसमें जवानों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 'एक पौधा-एक संकल्प-हरियाली का विकल्प' के नारे के साथ, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया.
Environment Conservation: सीतामढ़ी पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी द्वारा एक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया. वाहिनी के सभी समवायों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.अभियान के तहत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अख्ता पूर्वी सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया.
Sitamarhi News: नदी के किनारे नवनिर्मित तटबंध पौधारोपण अभियान
इसके साथ ही बागमती नदी के किनारे नवनिर्मित तटबंध और अन्य सामुदायिक स्थानों पर भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस पौधारोपण कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.
एक पौधा–एक संकल्प–हरियाली का विकल्प
अधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि 'एक पौधा–एक संकल्प–हरियाली का विकल्प' अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण तैयार करना है. 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










