कंपाउंडर समेत दो से कैश व मोबाइल की लूट
Updated at : 07 Apr 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

तीन घंटे के अंतराल पर शहर में लूट की हुईं दो घटनाएं अपराधियों ने चाकू व पिस्टल केबल पर घटना को दिया अंजाम राहगीरों में दहशत का माहौल, गश्ती पर उठ रहे सवाल सीतामढ़ी : पिछले तीन घंटों के अंतराल पर शहर में अपराधियों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है. पहली घटना […]
विज्ञापन
तीन घंटे के अंतराल पर शहर में लूट की हुईं दो घटनाएं
अपराधियों ने चाकू व पिस्टल केबल पर घटना को दिया अंजाम राहगीरों में दहशत का माहौल,
गश्ती पर उठ रहे सवाल
सीतामढ़ी : पिछले तीन घंटों के अंतराल पर शहर में अपराधियों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है. पहली घटना शुक्रवार की देर रात 12 बजे हुई. जिसमें शहर के मेहसौल पश्चिमी गुमटी स्थित रेलवे पानी टंकी के पास अपराधियों ने निजी क्लिनिक में कंपांडर रंजीत कुमार सिंह को शिकार बनाया.
लगभग छह से सात की संख्या में अपराधियों ने चाकू व पिस्तौल का भय दिखाकर रंजीत से 17 हजार रुपया, गले से सोने की हनुमानी व दो मोबाइल छीन लिया. घटना के संबंध में पीड़ित ने मेहसौल ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह रात्रि लगभग 12 बजे क्लिनिक से नया टोला बंसबरिया स्थित घर लौट रहा था. इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. दूसरी घटना शनिवार की अहले सुबह लगभग 3.30 बजे की है. शहर के कोट बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अपराधियों ने चाकू व पिस्टल के ही बल पर सवेंद्र साह से 17 हजार रुपया व मोबाइल छीन लिया.
सवेंद्र जिले के रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का रहनेवाला है. वह पटना में अपने भाई का इलाज कराकर बस से बाइपास रोड में उतरा था. वहां से सवारी के लिए निकल रहा था कि गणिनाथ गोविंद मंदिर से आगे बढ़ने पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाये तीन अपराधियों ने घेर लिया तथा नलकटुआ व चाकू के बल पर रुपये व मोबाइल लूट लिए. एक साथ लूट की दो घटनाओं से राहगीरों में दहशत की स्थिति बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




