तीन पार्षदों ने किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 4:39 AM
बेलसंड : स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को बोर्ड की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद रंधीर कुमार की अध्यक्षता हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक बजट समेत बहुमत के आधार पर चार प्रस्ताव पारित किये गये. आठ पार्षदों ने इसका समर्थन किया. वहीं, पार्षद इंदु देवी, हेमा देवी, नंदकिशोर राय ने विरोध में […]
बेलसंड : स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को बोर्ड की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद रंधीर कुमार की अध्यक्षता हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक बजट समेत बहुमत के आधार पर चार प्रस्ताव पारित किये गये. आठ पार्षदों ने इसका समर्थन किया.
वहीं, पार्षद इंदु देवी, हेमा देवी, नंदकिशोर राय ने विरोध में अपना मत दिया. वहीं, विगत 25 अक्तूबर व 28 नवंबर की स्थायी समिति की बैठक में लिए गये प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकृत किया गया. बेलसंड खुर्द अवस्थित डेढ़ एकड़ गैरमजरूआ जमीन में ठोस अवशिष्ट के रख- रखाव व पौधारोपण का निर्णय करने के साथ हीं कार्यपालक पदाधिकारी के लिए वाहन उपयोग, वित्तीय वर्ष 19-20 के लिए वार्षिक बजट एवं जीके सुरेखा एंड कंपनी द्वारा तैयार की गयी परिसंपत्ति को स्वीकृति दी गयी.
कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि गत 28 नवंबर को आयोजित स्थायी सशक्त समिति की बैठक में लिए गये प्रस्ताव संख्या दो ‘क’ के संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग से दिशा निर्देश मांगा गया है.
मौके पर उप मुख्य पार्षद बिंदु देवी, किस्मती देवी, खैरून निशा, वीरेंद्र प्रसाद, कन्हैया लाल साह, विजय पासवान, रफत जहां, तरन्नुम, सुनीता देवी व सुशीला देवी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










