सीतामढ़ी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Sonbarsa police arrested liquor smuggler with nepali sharab and bike

बरामद शराब और तस्कर के साथ पुलिस

Sitamarhi News: सोनबरसा थाना पुलिस ने परछहिया गांव के समीप छापेमारी कर बाइक सवार तस्कर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 115 बोतल नेपाली सोफी शराब और एक दिल्ली नंबर की ग्लैमर बाइक जब्त कर उसे जेल भेज दिया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट .

Sitamarhi News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए सोनबरसा थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.

परछहिया गांव के समीप पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा थाना पुलिस को क्षेत्र में बाइक से शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) दिग्विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के परछहिया गांव के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई.

115 बोतल नेपाली शराब बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 115 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद हुई. पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी सुरेश महतो के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो ग्लैमर बाइक (नंबर- डीएल 4एसएजेड 9210) को भी जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन