रहुई के सुपासंग गांव में पेयजल संकट, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बढ़ी परेशानी
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 08 Jun 2026 10:17 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sheikhpura News : पानी के लिए दूसरे इलाकों पर निर्भर हुए ग्रामीण, विभाग ने दिया समाधान का भरोसा, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 100 परिवार प्रभावित.
Sheikhpura News: रहुई प्रखंड क्षेत्र के सुपासंग पंचायत अंतर्गत सुपासंग गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई थी. इसी बीच ट्रांसफॉर्मर जल जाने से स्थिति और गंभीर हो गई. गांव के लगभग 63 घरों में रहने वाले लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
कई दिनों से अंधेरे में गांव, पानी के लिए भटक रहे लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर जलने से करीब 100 परिवार प्रभावित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि टोले में एक भी सरकारी चापाकल नहीं होने के कारण पेयजल संकट और बढ़ गया है. कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें दूसरे इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है. इस समस्या से खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो जल संकट और गहरा सकता है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है.
Also Read : बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










