कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 14 अभ्यर्थी शामिल
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sheikhpura News : शेखपुरा में कस्तूरबा विद्यालय की बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 14 अभ्यर्थी शामिल. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली प्रक्रिया के तहत बुधवार से साक्षात्कार शुरू हो गया. पहले दिन 14 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया. साक्षात्कार का कार्य देर शाम तक जारी रहा. यह साक्षात्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मुख्य रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित किया गया.
प्रशासन और शिक्षा विभाग की निगरानी में जारी भर्ती प्रक्रिया
बहाली प्रक्रिया का आयोजन उपसमाहर्ता सरोज पासवान तथा शिक्षा विभाग के डीपीओ प्रियंका कुमारी एवं आईसीडीएस डीपीओ की मौजूदगी में निष्पक्ष तरीके से कराया जा रहा है. विद्यालय में मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, रात्रि प्रहरी, आदेशपाल तथा अन्य चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के पदों पर बहाली की प्रक्रिया लगातार जारी है. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की निगरानी में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है.
Also Read : शेखपुरा में दबंगों ने मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया दबाव, नहीं मानने पर की मारपीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










