शेखपुरा में दबंगों ने मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया दबाव, नहीं मानने पर की मारपीट

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : बरबीघा में मारपीट का मामला, मुकदमा वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजौरा गांव में मुकदमा वापस नहीं लेने पर एक पीड़ित परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने बरबीघा थाना में करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2025 के मार्च महीने में गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में बरबीघा थाना में कांड संख्या 68/25 दर्ज कराया गया था. आरोप है कि उसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए आरोपित लगातार पूरे परिवार को धमकी दे रहे थे.

मारपीट में ओमप्रकाश का हाथ टूटा, परिवार के कई सदस्य घायल

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर दबंगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में ओमप्रकाश का हाथ टूट गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नागमणि पासवान, कौशलेन्द्र पासवान, संतोष पासवान, दिलीप पासवान, विवेकानंद पासवान, रंजीत पासवान तथा राम लखन पासवान भी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद बरबीघा थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : शेखपुरा कोर्ट परिसर की सुरक्षा होगी और मजबूत, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन