नीट पेपर लीक, महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने PM का पुतला दहन किया

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन की तस्वीर

NEET Paper Leak Congress Protest : नीट परीक्षा में गड़बड़ियों से लाखों अभ्यर्थियों के सपनों को झटका, शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते पद छोड़ने की मांग. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट
NEET Paper Leak Congress Protest : शेखपुरा नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक,महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. देश के युवाओं के भविष्य अंधकार मय हो रहा है . दूसरी ओर महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे के प्रति केंद्र सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है .जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में निकले विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नीट परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई,बाद में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया.

युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने की आलोचना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनंदी यादव ने कहा कि देश के छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं. इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता सत्यजीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होना लोकतंत्र और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पद छोड़ने की मांग

वहीं कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से लाखों अभ्यर्थियों के सपनों को झटका लगा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की गई.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Also Read : शेखपुरा में शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन