ePaper

नवोदय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात में घुसे दो छात्र, हुई धुनाई, छात्राओं ने DM आवास भी घेरा

Updated at : 22 Apr 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात में घुसे दो छात्र, हुई धुनाई, छात्राओं ने DM आवास भी घेरा

शेखपुरा: जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के बालिका छात्रावास में शुक्रवार की आधी रात 12 वीं कक्षा के मनचले छात्रों के घुसने के बाद छात्राओं ने पहले दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर कार्यवाही सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आक्रोशित छात्राओं […]

विज्ञापन

शेखपुरा: जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के बालिका छात्रावास में शुक्रवार की आधी रात 12 वीं कक्षा के मनचले छात्रों के घुसने के बाद छात्राओं ने पहले दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर कार्यवाही सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने विद्यालय से सटे डीएम आवास को घेर लिया. शनिवार की सुबह छह बजे ही डीएम आवास का घेराव कर रही बालिकाओं ने आरोप लगाया कि मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे विद्यालय के दोनों मनचले बालिका छात्रावास में घुसकर किसी घटना को अंजाम देना चाह रहे थे. इसी क्रम में उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया गया.

दोषी छात्रों पर होगी कार्रवाई

छात्राओं ने मांग करते हुए कहा कि उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित हो. इस मौके पर आक्रोशित छात्राओं को शांत कराने पहुंचे वरीय उपसमाहर्ता ज्ञान प्रकाश, अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं शिक्षकों ने बताया कि इस घटना में आरोपित छात्रों को हिरासत में लिया गया है. आरोपी छात्रों का बारहवीं कक्षा के अंतिम परीक्षा होने के कारण उन्हें परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गयी है. इसके साथ ही दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर मामले में उचितकार्रवाईकरने की पहल की जा रही है. इस मौके पर अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वासन देते हुए कहा कि सोमवार तक इस मामले में दोषियों के विरुद्धकार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

अधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित छात्राएं वापस छात्रावास पहुंचीं. इधर, सूत्रों की मानें तो बालिका छात्रावास में भी कुछ छात्राएं मोबाइल रखती हैं. इसको लेकर विद्यालय प्रशासन ने पूर्व में भी आपत्ति जतायी थी. विद्यालय परिसर में आये दिन होने वाले हंगामा का कारण छात्र-छात्राओं के पास रखा हुआ मोबाइल ही बताया जा रहा है. विद्यालय में करीब दो माह पूर्व भी छात्राओं ने मेस जाने के दौरान विद्यालय के कुछ मनचले छात्रों पर छींटाकशी का आरोप लगाकर भूख हड़ताल किया था. इस घटना को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार लगातार पैनी नजर रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

नवोदय विद्यालय के छात्रों ने DM कार्यालय को घेरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन