बरखास्तगी के खिलाफ अनशन जारी
Updated at : 19 Apr 2017 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक के पिता की बिगड़ी हालत पुनर्नियोजन पत्र मिलने पर ही अनशन तोड़ने का अल्टीमेटम शेखपुरा : गलत तरीके से बरखास्तगी के आरोपों को लेकर अपने परिवार के साथ पीड़ित शिक्षक का अनशन दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा. अनशन के दूसरे दिन शिक्षक के पिता व 80 वर्षीय अर्जुन सिंह की हालत बिगड़ गयी. […]
विज्ञापन
शिक्षक के पिता की बिगड़ी हालत
पुनर्नियोजन पत्र मिलने पर ही अनशन तोड़ने का अल्टीमेटम
शेखपुरा : गलत तरीके से बरखास्तगी के आरोपों को लेकर अपने परिवार के साथ पीड़ित शिक्षक का अनशन दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा. अनशन के दूसरे दिन शिक्षक के पिता व 80 वर्षीय अर्जुन सिंह की हालत बिगड़ गयी. हालांकि इसके बाद भी वह अनशन स्थल पर बैठे हुए हैं. इस आंदोलन को लेकर पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय ने भी अनशनकारी परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बरखास्तगी के लिए जारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया.साथ हर स्थिति में साथ देने का भरोसा जताया.
चेवाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित विद्यालय बेलखुंडी के शिक्षक रामललन कुमार को सिस्टम के लचर व्यवस्था के कारण बरखास्त कर दिया गया. इसके बाद शिक्षा विभाग की मनमानी के खिलाफ शिक्षक अपने परिवार के सदस्यों में अपने पिता के अलावे पत्नी शोभा देवी, ईशा कुमारी के साथ बीते दिन से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये है. इस आमरण अनशन का प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई भी समर्थन में है. इधर अनशन को लेकर शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है.
इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चेवाड़ा के बीइओ को जबाब-तलब किया है. साथ ही अनशन के दूसरे दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी चांदनी चौक पहुंच अनशन तुड़वाने का लिए अथक प्रयास किया परंतु अनशनकारी अपनी मांग पर डटे रहे. आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलखुंडी में वे शारीरिक शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे. लेकिन एक वर्ष का शारीरिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को अवैध घोषित करते हुए दिसंबर माह में बरखास्त कर दिया है.
जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के पूर्व आयुक्त मदन मोहन रॉय ने शारीरिक शिक्षकों के एक वर्ष के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को भी वैद्य करार दिया है. वही समर्थन में अनशन पर बैठे प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बरखास्तगी वापस, चेवाड़ा प्रखंड के शिक्षक नियोजन इकाई पर कर्रवाई तथा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है.
अनशन के दौरान संजय कुमार, अनिल प्रसाद, रंजीत कुमार, मिथलेश कुमार, मुकेश सिंह, राजेश कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




