ePaper

बिहार : शेखपुरा में मनरेगा के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Updated at : 17 Jan 2017 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शेखपुरा में मनरेगा के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बिना काम कराये योजना का एमबी बुक करने से इनकार करने पर अपराधियों नेआज करीब पौने सात बजे शहर के स्टेशन रोड़ स्थित मारिया आश्रम के बाहर कनीय अभियंता उज्जवल राज 35 (बर्ष) की गोली मार निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के पश्चात शहर में एक बार फिर […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बिना काम कराये योजना का एमबी बुक करने से इनकार करने पर अपराधियों नेआज करीब पौने सात बजे शहर के स्टेशन रोड़ स्थित मारिया आश्रम के बाहर कनीय अभियंता उज्जवल राज 35 (बर्ष) की गोली मार निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के पश्चात शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल कायम हो गया तथा कानून व्यवस्था को एक बार फिर खुली चुनौती दे दी गयी है.

मूल रूप से नवादा जिले के गोला पर के रहने वाले मृतक उज्जवल राज शेखपुरा प्रखंड में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की संध्या मृतक अपनी पत्नी मोनिका के साथ मारिया आश्रम में चर्च के फादर से मिलने गये थे. उनकी पत्नी मारिया आश्रम में संचालित होने वाले विद्यालय में ही शिक्षिका थी. इसी क्रम में एमबी बुक करने के दबाव के साथ एक पीआरएस के द्वारा उन्हें फोन कर बाहर बुलाया जा रहा था.

हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ अनहोनी की शंका भी हुई. तब उन्होंने अपने कुछ नजदीकियों को फोन कर यह बताया कि एक पीआरएस द्वारा उन्हें बाहर बुलाया जा रहा है तथा उन्हें एमबी बुक करने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा था. जिस पर उन्होंने बिना काम कराए एमबी बुक करने से इनकार भी कर रहे थे. उन्हें आशंका है कि बाहर में कुछ लोग उन्हें घेरे हुए भी हैं. परंतु इसके बावजूद भी वह इन सारी आशंकाओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी पत्नी को वही आश्रम में ही बैठे रहने की बात कहते हुए अकेले बाहर निकल गये.

इस दौरान वह फोन पर ही किसी से बात कर रहे थे. जैसे ही वह बाहर पहुंचे तभी वहां पहले से घात लगाए अपराधी ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके सीने के बाई तरफ लगी और वह वही गिर पड़े. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से फिर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. परंतु गोली की मार इतनी गहरी थी की उन्हें बचाया नहीं जा सका और अौर उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन