केबल पर टैक्स बढ़ाने का विरोध ऑपरेटर आंदोलन की रूपरेखा तय करने में जुटे

शेखपुरा : केबल नेटवर्क पर सरकार द्वारा मनोरंजन कर बढ़ाये जाने का यहां विरोध शुरू कर दिया गया है. पिछले सप्ताह इस संबंध में दिन भर ब्लैक आउट रखने के बाद केबल ऑपरेटर आगे भी आंदोलन की रूपरेखा तय करने में जुट गये हैं. जिले के केबल ऑपरेटर ने सरकार द्वारा बढ़ाये गये मनोरंजन कर […]
शेखपुरा : केबल नेटवर्क पर सरकार द्वारा मनोरंजन कर बढ़ाये जाने का यहां विरोध शुरू कर दिया गया है. पिछले सप्ताह इस संबंध में दिन भर ब्लैक आउट रखने के बाद केबल ऑपरेटर आगे भी आंदोलन की रूपरेखा तय करने में जुट गये हैं. जिले के केबल ऑपरेटर ने सरकार द्वारा बढ़ाये गये मनोरंजन कर के कारण अब केबल के माध्यम से टीवी देखना महंगा पड़ गया है. इस माह के पूर्व 175 रुपये में माह भर मनोरंजन करने वाला केबुल अब 225 रुपये का हो गया है.
जिले भर के केबल ऑपरेटर इस बढ़े कर के विरोध में बैठक की. केबल ऑपरेटर फैयाज अहमद उर्फ लड्डन मियां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बरबीघा के मन्नू सिंह,अरविंद कुमार,संतोष कुमार,संजय कुमार,गणेश कुमार, मिंटू आदि मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि केबल ऑपरेटर डीटीएम तथा डीटीएच दूरदर्शन से स्पर्धा करने में पिछड़ रहा था, परंतु सरकार द्वारा बढ़ाये गये इस अप्रत्याशित वृद्धि तो कमर ही तोड़ कर रख देगा. बिना किसी प्रचार-प्रसार के बढ़ाये गये इस कर को आम लोग केबल ऑपरेटर की मनमानी मान रहे हैं, परंतु सरकारी तौर पर यह हकीकत सामने नहीं लाया जा रहा है.
बैठक में बताया गया कि जिले में अभी तक केबल ऑपरेटर द्वारा 1400 सेटअप बॉक्स लगाये जा चुके हैं तथा टीवी डिजिटलाइजेशन के तहत फरवरी के अंत तक सभी को सेटअप बॉक्स लगा लेना है. केबल ऑपरेटर द्वारा सेटअप बॉक्स लगाने का काम भी चल रहा है. केबल ऑपरेटर को इस आदेश से हर स्तर पर घाटा होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




