बिहार : शेखपुरा में पार्टनरों के बीच हिसाब के मतभेद को लेकर अंधाधुन फायरिंग, आधे दर्जन जख्मी

Updated at : 16 Jan 2017 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शेखपुरा में पार्टनरों के बीच हिसाब के मतभेद को लेकर अंधाधुन फायरिंग, आधे दर्जन जख्मी

शेखपुरा : बिहार में शेखपुरा टाउन थाना क्षेत्र के सुदासपुर मौजा स्थित छपरा के सिंह नरसिंह निर्माण कंपनी के पहाड़ी भूखंड ब्लाक संख्या सात में सोमवार को करीब ग्यारह बजे दिन में हिंसक झड़प के बाद अंधाधुन फायरिंग की घटना हुई. इस घटना के दौरान करीब 70-80 राउंड गोलियां पहाड़ी भूखंड में चलाये जाने की […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार में शेखपुरा टाउन थाना क्षेत्र के सुदासपुर मौजा स्थित छपरा के सिंह नरसिंह निर्माण कंपनी के पहाड़ी भूखंड ब्लाक संख्या सात में सोमवार को करीब ग्यारह बजे दिन में हिंसक झड़प के बाद अंधाधुन फायरिंग की घटना हुई. इस घटना के दौरान करीब 70-80 राउंड गोलियां पहाड़ी भूखंड में चलाये जाने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचा कर भाग खड़े हुए.

बर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग
आपसी बर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण भी उस पहाड़ी क्षेत्र से अपने हाथ को दूर रहे और बगल के ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे. करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी के दौरान लोग पूरी तरह दहशत में रहे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में एक लाईसेंसी राईफल के साथ मालिक व पटना के घोसवरी निवासी अर्जुन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

चार गिरफ्तार
एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने बताया कि इस घटना को लेकर पटना जिले के घोसवरी थानांतर्गत गोसांय गांव निवासी प्रखंड प्रमुखमिट्ठू यादव के अलावे कारे गांव निवासी धंजीत विंद समेत चार लोगों को थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों की मानें तो सुदासपुर का यह पहाड़ी भूखंड छपरा के सिंह नरसिंह कंस्ट्रक्शन के नाम से है और इस कंपनी में कई पत्थर कारोबारी पार्टनर भी है. इस दौरान विगत कई महीनों से हिसाब को लेकर उन पार्टनरों के बीच आपसी मतभेद चल रहा था. इस विवाद को लेकर कई बार पहले भी विवाद होता रहा.

पत्थर मजदूरों ने भाग कर बचायी जान
इसी क्रम में सोमवार को करीब 11:00 बजे दिन में एक बार फिर हिसाब को लेकर मतभेद शुरू हुआ और मारपीट शुरू हो गयी. इसी विवाद के बाद जब बर्चस्व को लेकर फायरिंग शुरू हुई तब आधे घंटे तक पहाड़ी भूखंड राईफलों की दहाड़ से गूंजता रहा. जैसे ही गोलियां चलनी शुरू हुई ,आसपास के भूखंडों में काम कर रहे सैकड़ों पत्थर मजदूर बेतहाशा वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. जिसमें कई मजदूर भी चोटिल हो गये.

इलाके में दहशत का माहौल
सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पुलिस कारवाई शुरू करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा सके. बताया जाता है कि इस घटना के दौरान शुरुआत में मारपीट के दौरान करीहो गांव निवासी व वहां पर मौजूद मुंशी रामप्रवेश यादव एवं वकील यादव भी जख्मी हुए जो घटना के वाद भूमिगत बताये जा रहे है. बहरहाल पुलिस इस घटना से जुड़े हर बिंदु को खंगाल रही है. घटना के बाद पत्थर तोड़ने में जुटे अन्य समूहों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन