नप के कंबल वितरण घोटाले में आया नया मोड़

Updated at : 16 Jan 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
नप के कंबल वितरण घोटाले में आया नया मोड़

कंबल के लिए प्रशासन पर बनाया था दबाव शेखपुरा : नगर पर्षद शेखपुरा में पिछले दिनों में कंबल वितरण में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर नया मोड़ आ गया है. इस मामले में सीपीआइ की जिला मंत्री द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर नगर पर्षद के परिवारों ने मोरचा खोल दिया है. इस मामले […]

विज्ञापन

कंबल के लिए प्रशासन पर बनाया था दबाव

शेखपुरा : नगर पर्षद शेखपुरा में पिछले दिनों में कंबल वितरण में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर नया मोड़ आ गया है. इस मामले में सीपीआइ की जिला मंत्री द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर नगर पर्षद के परिवारों ने मोरचा खोल दिया है. इस मामले को लेकर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष गंगा कुमार यादव ने बताया कि नगर परिषद में कंबल वितरण के दौरान सीपीआइ के उक्त नेता ने 30 कंबल की मांग करते हुए कंबल देने का दबाव बनाया था. लेकिन नगर परिषद से बाहरी लोगों को कंबल नहीं यह जाने के प्रावधानों का हवाला देकर जब इनकार किया गया़ तब सीपीआइ के उक्त नेता ने कंबल वितरण में घोटाले का मुद्दा बना दिया. इस मौके पर पार्षद दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पर्षद में बांटे गये कंबल की गुणवत्ता में और कीमतों में कोई फर्क नहीं.
इस मामले को लेकर मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कहा की विकास हो अथवा सामाजिक उत्थान की योजनाएं हमेशा बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभायी है. इसके साथ ही गुणवत्ता के साथ कभी अनदेखी नहीं की. लेकिन आज जो निराधार मुद्दा उठाया गया है. यह एक चुनौती है जिसने नगर प्रशासन आरोप लगाने वालों को उनके दोहरे चरित्र को बेनकाब किया जायेगा़ आरोप-प्रत्यारोप के इस खेल में अगर निष्पक्ष जांच हुए तो निश्चित ही गरीबों में बांटे गये कंबल को लेकर नगर प्रशासन बेदाग साबित होगा. मुख्य पार्षद ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार मांग करते हुए कहा की इस मामले में निष्पक्ष जांच कर नगर प्रशासन को कार्यों के लिए हौसला अफजाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन