नवजात के बेहतर चिकित्सा के गुर सीखेंगे डॉक्टर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया है. इसके तहत डॉक्टरों को प्रशिक्षत करने की योजना बनायी गयी है. प्रशिक्षण देने के लिए विभाग की ओर से चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची बनायी गयी है.चयनित चिकित्सकों को सदर अस्पताल में विशेषज्ञों द्वारा इस बारे में टिप्स बताये […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया है. इसके तहत डॉक्टरों को प्रशिक्षत करने की योजना बनायी गयी है. प्रशिक्षण देने के लिए विभाग की ओर से चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची बनायी गयी है.चयनित चिकित्सकों को सदर अस्पताल में विशेषज्ञों द्वारा इस बारे में टिप्स बताये जाएंगे.चयनित चिकित्सा पदाधिकारी चार दिनों तक इस संबंध में बेहतर चिकित्सा के गुर सीखेंगे.इसकी विभागीय तौर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है.
16 जनवरी से होगी ट्रेनिंग
केयर इंडिया की ओर से जिले के चयनित चिकित्सकों को 16 जनवरी से ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके आयोजक दीपक कुमार ने बताया कि अमानत -भी कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जायेगी. प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए महिला चिकित्सा पदाधिकारियों को भी चयन किया गया. जिसमें से सदर अस्पताल व राजगीर और हिलसा अनुमंडलीय अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं. कार्य योजना के तहत कुल आठ चिकित्सा पदाधिकारी प्रशिक्षित होंगे.आठ चिकित्सकों में से चार महिला चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है. बच्चों के बेहतर इलाज आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य है कि जब बच्चों की सेहत स्वस्थ रहेगी तो शिशु मृत्यु दर में कमी में आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










