शराबियों पर नकेल कसने के लिए लगेगी ट्रैफिक ट्रॉली

Updated at : 04 Jan 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
शराबियों पर नकेल कसने के लिए लगेगी ट्रैफिक ट्रॉली

शेखपुरा : जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए अब मुख्य सड़क मार्गों पर उत्पाद विभाग और पुलिस का कड़ा पहरा होगा. इसको लेकर विभिन्न सड़क मार्गों पर संचालित आठ स्थानों के समीप 16 ट्रैफिक ट्रॉली लगायी जायेंगी. विभागीय निर्देश के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले में इसकी तैयारी युद्ध […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए अब मुख्य सड़क मार्गों पर उत्पाद विभाग और पुलिस का कड़ा पहरा होगा. इसको लेकर विभिन्न सड़क मार्गों पर संचालित आठ स्थानों के समीप 16 ट्रैफिक ट्रॉली लगायी जायेंगी. विभागीय निर्देश के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले में इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है.

उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि जिले में शराबबंदी के को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस और उत्पाद का पहल और भी सशक्त होगा. इसके पूर्व थानों के समीप पुलिस ड्रम लगा कर वाहनों की जांच करती थी लेकिन थानों के समीप लगे यह ड्रम अक्सर हादसे का कारण भी बनता रहा. इन्हीं स्थितियों को देखते हुए अब वैसे थानों के समीप ड्रम की व्यवस्था को समाप्त कर ट्रैफिक ट्रॉली लगाने की कार्रवाई की जा रही है. उत्पादक जिले के टाउन थाना शेखपुरा,

टाउन थाना बरबीघा, शेखोपुर सराय,चेवाड़ा, मिशन ओपी, जयरामपुर एवं मेहुंश समेत अन्य स्थानों के समीप इन ट्रैफिक ट्रॉलियों को लगाये जायेंगे. इस ट्रैफिक ट्रॉली के जरिये वाहन संचालकों को दूर से ही ट्रैफिक ट्रॉली की जानकारी मिल सकेगा ताकि होनेवाले हादसों से बचा जा सके. उत्पाद अधिकारी ने बताया कि जिले में शराबबंदी को लेकर फिलहाल आठ ट्रैफिक ट्राली का निर्माण कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन