महतो बाबा पूजन समारोह की तैयारी को ले हुई बैठक

Updated at : 03 Jan 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
महतो बाबा पूजन समारोह की तैयारी को ले हुई बैठक

हिलसा : आगामी नौ जनवरी को बेन प्रखंड के अरावा गांव में होने वाला महतो बाबा पूजन दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को शहर के पटेल उत्सव हॉल में बैठक हिलसा के पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई. जबकि बैठक का संचालन जैनेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान पूर्व […]

विज्ञापन

हिलसा : आगामी नौ जनवरी को बेन प्रखंड के अरावा गांव में होने वाला महतो बाबा पूजन दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को शहर के पटेल उत्सव हॉल में बैठक हिलसा के पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई.

जबकि बैठक का संचालन जैनेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान पूर्व विधायक श्री सिंह ने महतो बाबा का जीवनी को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कुर्मी कुल के कुर्मी कश्यप विभूति श्री राजा रोहित चौधरी (श्री महतो बाबा) का जन्म करीब 800 वर्ष पूर्व राजा कुल परिवार में हिलसा प्रखंड के कपसिमां में हुआ था. ये कुर्मी वंश के लोग चौदहवी शताब्दी में गुजरात के कच्छ प्रांत से बिहार आये थे, जो मैदानी भाग देखते हुए पटना के आसपास में ही बस गये और कपसिंमां राज्य की स्थापना किये.
उन्होंने कहा कि भूमिहार व्याद्रि के लोग भी कोई शुभ कार्य बाबा महतो जी का पूजा करने के बाद ही करते थे. परंतु कई दशकों से आज बाबा महतो जी का पूजन तो दूर याद करना भी कुर्मी कुल, पिलिच्छवार भूमिहार कुल ये दोनों भूल चुके हैं. जिनके याद के लिए समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने नालंदा जिला के बेन प्रखंड के अरावां गांव में आगामी नौ जनवरी को महतो बाबा पूजन दिवस समारोह करने तथा जिले के अलग अलग गांव में महतो बाबा की मंदिर स्थापित करने का निर्णय लिया है.
बैठक में पूजा समिति अध्यक्ष धनंजय कुमार, उपाध्यक्ष सदन सिंह, संयोजक सुधीर पटेल, महासचिव अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विशेश्वर प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद, दिनेश मुखिया, रविन्द्र नाथ सेन, सुभाष प्रसाद, आर्यन आर्क, संतोष कुमार, जीतेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, पप्पु कुमार, मनोज कुमार, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन