मुरापुर में चंद घंटों में तैयार हो जाती थीं सैकड़ों भट्ठियां, अब छायी वीरानगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : अवैध शराब निर्माण को लेकर कई दशक पुराना चोर-सिपाही का खेल अब खत्म हो गया. सूबे में पूर्ण शराबबंदी को लेकर हुए इस ऐतिहासिक फैसले का आसार आज हर घर में देखने को मिल रहा है. सदर प्रखंड के जिस मुरारपुर (स्थानीय विधायक का पैतृक गांव)और सुरदासपुर गांवों में पिछले कई दशकों से […]
विज्ञापन
शेखपुरा : अवैध शराब निर्माण को लेकर कई दशक पुराना चोर-सिपाही का खेल अब खत्म हो गया. सूबे में पूर्ण शराबबंदी को लेकर हुए इस ऐतिहासिक फैसले का आसार आज हर घर में देखने को मिल रहा है. सदर प्रखंड के जिस मुरारपुर (स्थानीय विधायक का पैतृक गांव)और सुरदासपुर गांवों में पिछले कई दशकों से अवैध शराब का निर्माण हो रहा था. पर, आज वहां सन्नाटा पसर गया.
विधवाएं बन गयी थीं टोले की पहचान: बरबीघा के नारायणपुर गांव के साथ -साथ मदारीचक, जोधन
बीघा एवं बेलाव में भी अवैध शराब निर्माण कारोबार चलता था. पिछले
कई सालों से उक्त टोले की विधवाएं अवैध शराब कारोबार की पहचान बन गयी थी. सरकार के शराबबंदी
के फैसले के बाद इन गांवों की महिलाओं के मान-सम्माने में बढ़ोतरी हुई है. सभी अपनी नयी जिंदगी की ललक लिये इस बंदी का समर्थन कर रहे हैं. वहीं, छापेमारी के नाम पर पुलिस की कार्रवाई से भी गांव की अन्य महिलाओं को फजीहत उठानी पड़ती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










