अवगिल गांव के लोग सड़क पर उतरे

Updated at : 07 Apr 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
अवगिल गांव के लोग सड़क पर उतरे

पानी के लिए अभियंता को बनाया बंधक शहरी जलापूर्ति ठप करने की हुसैनाबाद के ग्रामीणों ने दी चेतावनी शेखपुरा : अरियरी के हुसैनाबाद गांव में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय शिथिलता के खिलाफ हुसैनाबाद के ग्रामीण एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आठ दिन पूर्व जब जल संकट […]

विज्ञापन

पानी के लिए अभियंता को बनाया बंधक

शहरी जलापूर्ति ठप करने की हुसैनाबाद के ग्रामीणों ने दी चेतावनी
शेखपुरा : अरियरी के हुसैनाबाद गांव में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय शिथिलता के खिलाफ हुसैनाबाद के ग्रामीण एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आठ दिन पूर्व जब जल संकट को लेकर आंदोलन किया गया था तब अधिकारियों ने एक सप्ताह में व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया था. शेखपुरा शहर को पानी आपूर्ति कर रहे हुसैनाबाद के ट्यूबवेल से ही गांव को ही पानी आपूर्ति प्रारंभ करने की बात थी.
मगर आज तक ऐसा नहीं हुआ. आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी हे कि अगर वृहस्पतिवार तक व्यवस्था बहाल नहीं कया गया तब शुक्रवार को शहरी जलापूर्ति को ठप कर दिया जायेगा. इधर पीएचइडी अधिकारियों ने बताया कि हुसैनाबाद में जलापूर्ति को लेकर अलग बोरिंग का प्रस्ताव भेजा जा रहा है. फिलहाल पड़ोसी गांव विद्यापुर की जलापूर्ति योजना से हुसैनाबाद को पानी की आपूर्ति की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन