समाहरणालय के भी कर्मियों व अधिकारियों ने ली शपथ
Updated at : 06 Apr 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

न खुद पियेंगे, न दूसरे को पीने देंगे शेखपुरा : समाहरणालय में मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने शराब सेवन नहीं करने की शपथ ली. इन कर्मियों ने दूसरे लोगों को भी इसके सेवन से दूर करने की शपथ ली. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी. सभी जिलाधिकारी के कहने के […]
विज्ञापन
न खुद पियेंगे, न दूसरे को पीने देंगे
शेखपुरा : समाहरणालय में मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने शराब सेवन नहीं करने की शपथ ली. इन कर्मियों ने दूसरे लोगों को भी इसके सेवन से दूर करने की शपथ ली. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी. सभी जिलाधिकारी के कहने के बाद उनकी बातों को जोर-जोर से उत्साह के साथ दुहरा रहे थे.
मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार झा, एडीएम जवाहर लाल सिन्हा, एसडीओ सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और उनके विभाग के नियमित तथा अनुबंध पर बहाल सभी कर्मी मौजूद थे.
मौके पर कुल 140 पुरुष व महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शपथ ली. समाहरणालय के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली. प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंडस्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. मंगलवार को पूरे राज्य में एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सचिवालय से लेकर समाहरणालय और प्रखंड तथा अंचल स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली. इसके पूर्व कल सोमवार को पुलिसकर्मियों ने इसी तरह के शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया था.
एसपी राजेंद्र कुमार भील ने सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों को शराब से दूर रहने की शपथ दिलायी थी. समाहरणालय में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को शेखपुरा में पूर्ण शराबबंदी के तहत अपने-अपने पक्ष की जिम्मेवारी लेने का आह्वान किया. दूसरे को शराब सेवन से दूर रखने के अलावा कहीं भी शराब के निर्माण, बिक्री, आवाजाही, भंडारण आदि पर नजर रखने तथा उस पर कार्रवाई के लिए तत्पर रहने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




