अनदेखी Â बैंक का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर महिलाओं में निराशा

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं ने शुरू किया स्वरोजगार मशरूम और आइसक्रीम बनाने का काम शुरू शेखपुरा : महिला सशक्तीकरण और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए जिले के हथियावां गांव की महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू किया है. जीविका के तहत गठित इस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अभी मशरूम और आइसक्रीम बनाने का काम शुरू किया […]

विज्ञापन

महिलाओं ने शुरू किया स्वरोजगार

मशरूम और आइसक्रीम बनाने का काम शुरू
शेखपुरा : महिला सशक्तीकरण और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए जिले के हथियावां गांव की महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू किया है. जीविका के तहत गठित इस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अभी मशरूम और आइसक्रीम बनाने का काम शुरू किया है. जीविका के तहत गठित हथियावां के 15 स्वयं सहायता ग्रुप में से बुधवार को लक्ष्मी जीविका स्वयं सहायता समूह ने आइसक्रीम बनाने का काम शुरू किया.
इस समूह की महिलाएं सुमन कुमारी, आरमती देवी, रिंकु देवी, संजु देवी, सोनी देवी, सावित्री देवी, रोजी देवी, रूबी देवी, सुमन सोनी आदि मिल कर आइसक्रीम का घोल तैयार कर प्लास्टिक पाउच में भर कर पैक करने का काम शुरू किया है. इन महिलाओं द्वारा अभी इस तरह के दस हजार पैकेट रोज तैयार करने का है.
लेमन और ऑरेंज फ्लेवर के इस आइसक्रीम की बिक्री यहां जिला में करने के अलावा पड़ोसी जिला लखीसराय, नवादा, नालंदा और जमुई में खपत किया जायेगा. आइसक्रीम तैयार कर फैक्टरी वालों को दिया जायेगा तथा इससे होने वाली आमदनी सभी महिलाएं आपस में बांट लेंगी. इसके अलावा स्वयं सहायता समूह द्वारा मशरूम की खेती भी शुरू की गयी. समूह द्वारा लगाये गये मशरूम में अब अंकुरण भी आने लगा है.
लक्ष्मी जीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा किये गये इस कार्य को गांव के सभी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपनाया जायेगा. जीविका ेकी सीएम रूबी कुमारी ने बताया कि मौसम के अनुसार महिलाएं आगे चल कर अपना कुटिर उद्योग में खाद्य पदार्थ तैयार करेंगी. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह के बैंक खाता खोलने में बैंक कर्मियों के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर महिलाओं को घोर निराशा का सामना करना पड़ रह है. समूह की प्रत्येक महिला प्रति सप्ताह दस रुपया आपस मेंे जमा कर यह स्वरोजगार शुरू किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन