घर से मोबाइल से संचालित होगा पंप
Updated at : 26 Feb 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : खेती-बारी को लेकर कृषकों की कड़ी मेहनत में बड़ी राहत आने वाली है. कृषक अब खेतों का पटवन घर बैठे कर सकेंगे. कृषकों को हाइटेक सुविधा के लिए उषा इंटरनेशनी ने मोबाइल से संचालित होने वाले समरसेबुल पंप लांच किया है. गुरुवार को समाहरणालय के समीप एक निजी सभागार में कंपनी ने कृषकों […]
विज्ञापन
शेखपुरा : खेती-बारी को लेकर कृषकों की कड़ी मेहनत में बड़ी राहत आने वाली है. कृषक अब खेतों का पटवन घर बैठे कर सकेंगे. कृषकों को हाइटेक सुविधा के लिए उषा इंटरनेशनी ने मोबाइल से संचालित होने वाले समरसेबुल पंप लांच किया है. गुरुवार को समाहरणालय के समीप एक निजी सभागार में कंपनी ने कृषकों का सेमिनार को आयोजित किया. इस मौके पर कंपनी के डिप्टी रीजनल मैनेजर राजकिशोर ठाकुर, एरिया मैनेजर मधनेश कुमार एवं टाटा हार्डवेयर के संचालक महेश कुमार मौजूद थे.
अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल से संचालित होने वाले मोटर को कंपनी शेखपुरा के तीन स्थानों पर अपने खर्च पर लगा कर कृषकों में जागरूकता जायेगी. इसको लेकर कृषकों का भी चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि विशेष सॉफ्टवेयर के तहत मोबाइल से खास नंबर डायल करते ही कोसों दूर मोटर चालू हो जायेगा. अगर तकनीकी कारणों से चालू नहीं भी हुआ तब इनकमिंग काल से जवाब भी आ जायेगा.
उन्होंने बताया कि सुविधा को सरल बनाने के लिए लो वोल्ट समस्या के बावजूद एक से लेकर तीन एचपी सिंगल फेज एवं पांच से लेकर 7.5 एचपी के कई मॉडल बाजार में उतारा है. इस मौके पर हार्डवेयर संचालक नियाज खान, भुन्नी जी समेत बड़ी तादाद में किसान एकत्रित हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




