खेमस महिला मोरचा ने दिया धरना

Updated at : 25 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
खेमस महिला मोरचा ने दिया धरना

नगरनौसा : बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय पर किसान सभा खेत मजदूर महिला मोरचा एवं सीपीआइएम की ओर से धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गचा, जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड कृष्ण कुमार सिंह ने की. साथ ही वक्ताओं जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, अंचल सचिव, केशो प्रसाद, किसान नेता विश्वासनंद सिंह, उमेश सिंह, मधुसूदन प्रसाद, महिला नेत्री रामरती […]

विज्ञापन

नगरनौसा : बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय पर किसान सभा खेत मजदूर महिला मोरचा एवं सीपीआइएम की ओर से धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गचा, जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड कृष्ण कुमार सिंह ने की. साथ ही वक्ताओं जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, अंचल सचिव, केशो प्रसाद, किसान नेता विश्वासनंद सिंह, उमेश सिंह, मधुसूदन प्रसाद, महिला नेत्री रामरती देवी, सुरेश प्रसाद एवं रामचंद्र चौधरी ने संबोधित किया.

सभी ने किसानों के धान खरीद पर पांच सौ रुपये बोनस देने, बंटाईदार किसानों की धान खरीद की गारंटी, मनरेगा में कटौती बंद करने, सभी गरीबों को वृद्धा पेंशन तीन हजार रुपया महीना, सभी गरीबों को बीपीएल सूची में नाम दर्ज करने, इंदिरा आवास, भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन, परचा धारियों को कब्जा दिलाने, जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया को रिहा करने, जनतांत्रिक अधिकारों पर हमला बंद करने, आरोपित विधायक की गिरफ्तारी, सड़कों पर रहने वाले गुलगुलिया जातियों के घर की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगों को रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन