डीएम व सीएस की पहल से बची प्रसूता की जान

Updated at : 19 Feb 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम व सीएस की पहल से बची प्रसूता की जान

प्रसव के बाद सदर अस्पताल पहुंची प्रसूता को भरती करने से किया गया था इनकार शेखपुरा : बुधवार की रात्रि टाल क्षेत्र के वृंदावन गांव से चल कर सदर अस्पताल पहुंची 20 वर्षीया प्रसूता शोभा देवी की जिंदगी दांव पर लग गयी, जब उसे सदर अस्पताल से बिना उपचार के ही बाहर कर दिया. पीड़ित […]

विज्ञापन

प्रसव के बाद सदर अस्पताल पहुंची प्रसूता को भरती करने से किया गया था इनकार

शेखपुरा : बुधवार की रात्रि टाल क्षेत्र के वृंदावन गांव से चल कर सदर अस्पताल पहुंची 20 वर्षीया प्रसूता शोभा देवी की जिंदगी दांव पर लग गयी, जब उसे सदर अस्पताल से बिना उपचार के ही बाहर कर दिया. पीड़ित ससुर वृजनंदन महतो ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद जब संस्थागत प्रसव के लिए सदर अस्पताल के लिए निकले तब गर्भवती ने रास्ते में ही बच्चों को जन्म दे दिया.
लेकिन प्रसूता के बच्चे के साथ प्लेसेंटा बाहर नहीं निकलने के कारण स्थिति गंभीर हो गयी.
घंटे भर सफर के बाद जब बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे रात्रि सदर अस्पताल पहुंचे तब वहां प्रारंभिक उपचार किये बगैर ही अस्पताल के बाहर कर दिया. प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन मदद के लिए रोने बिलखने लगे. इसी दौरान पीड़िता के परिजन ने अपनी पीड़ा जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह व सिविल सर्जन विजय कुमार को दूरभाष पर सुनायी.
दरअसल अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण कर्मियों ने गंभीर मरीज का उपचार करने से इनकार कर दिया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम व सीएस तत्काल चिकित्सक की व्यवस्था करा कर प्रसूता का उपचार करवाया और उसकी जान बचायी जा सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन