कुत्ते की झुंड से बच्ची को बचाया

Updated at : 13 Feb 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते की झुंड से बच्ची को बचाया

शेखपुरा : गुरुवार की रात्रि शहर के भीठा पर मोहल्ले में शादी समारोह से भटक कर आयी दो वर्षीया बालिका की जिंदगी उस वक्त दांव पर लग गयी जब वहां सुनसान गली में कुत्तों की झुंड से बच्ची घिरी थी. कुत्तों की भौंकने की आवाज सुन कर शहर के महादेव स्थान स्थित न्यू कॉलोनी निवासी […]

विज्ञापन
शेखपुरा : गुरुवार की रात्रि शहर के भीठा पर मोहल्ले में शादी समारोह से भटक कर आयी दो वर्षीया बालिका की जिंदगी उस वक्त दांव पर लग गयी जब वहां सुनसान गली में कुत्तों की झुंड से बच्ची घिरी थी. कुत्तों की भौंकने की आवाज सुन कर शहर के महादेव स्थान स्थित न्यू कॉलोनी निवासी व मोबाइल कारोबारी मुकेश कुमार उर्फ गप्पू जाग कर घर से बाहर निकली.
इसी क्रम में उन्होंने बच्ची को कुत्तों के झुंड से किसी तरह उठा कर अपने घर में रख लिया. काफी खोजबीन के बाद जब कुछ भी पता नहीं चला तब मोबाइल कारोबारी व उनके परिजनों ने सुबह होने का इंतजार करने लगे.
इस बाबत स्थानीय समाजसेवी सुनीता देवी ने बताया कि अरियरी के विद्यापुर गांव निवासी उक्त दो वर्षीय बालिका अपने मां-पिता के साथ भीठा पर मोहल्ले के शादी समारोह में आयी थी. किसी तरह से रात्रि 01:20 बजे भटक कर महादेव स्थान न्यू कॉलोनी आ पहुंची. इसी क्रम में सुनसान सड़क पर कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया. मोबाइल कारोबारी के इस पहल से बच्ची की जान तो बची ही साथ ही उसे अपने परिवार से भी मिलाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन