17 एचएम सहित 42 शिक्षकों का वेतन बंद

Updated at : 04 Feb 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
17 एचएम सहित 42 शिक्षकों का वेतन बंद

शेखपुरा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 17 प्रधानाध्यापक सहित 42 शिक्षकों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को इन सभी से 48 घंटों के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिला प्रशासन के पास कार्रवाई के लिए भेजने को कहा है. जिलाधिकारी ने यह आदेश बरबीघा […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 17 प्रधानाध्यापक सहित 42 शिक्षकों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को इन सभी से 48 घंटों के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिला प्रशासन के पास कार्रवाई के लिए भेजने को कहा है. जिलाधिकारी ने यह आदेश बरबीघा प्रखंड के सभी दस पंचायतों में भेजे गये धावा दल के अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर किया है. जिलाधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों के 10 दल को गोपनीय ढंग से बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में भेजा था.

जिलाधिकारी खुद बरबीघा नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और थाना आदि पर धावा बोला था. सभी अधिकारियों ने दिन भर निरीक्षण, जांच आदि के बाद देर शाम जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी थी. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के लिए गठित धावा दल ने सभी 10 पंचायतों के 88 प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था.

निरीक्षण के दौरान 33 शिक्षक गायब पाये गये,जबकि 09 शिक्षक किसी अन्य सरकारी कार्य का बहाना बना कर गायब थे. इन सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण किया गया है तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिला प्रशासन को नहीं भेजने पर इनके खिलाफ भी वेतन आदि बंद किये जाने की चेतावनी दी गयी है. जिलाधिकारी ने धावा दल द्वारा प्रखंड के 17 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पाने पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण करने को कहा गया है. विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान धावा दल ने इन विद्यालयों के एमडीएम रजिस्टर को अद्यतन नहीं पाया.

आशंका जतायी जाती है कि बच्चों की उपस्थिति से ज्यादा की हाजिरी एमडीएम के लिए बनाया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन