दोपहर तक एमडीएम का रजिस्टर भर लें एचएम : डीएम

शेखपुरा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सभी प्रधानाध्यापक को एमडीएम के संबंधी रजिस्टर को दोपहर तक अद्यतन कर लेने का निर्देश जारी किया है. उसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारी और एमडीएम के डीपीओ को दिया है. गौरतलब है कि जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में […]
शेखपुरा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सभी प्रधानाध्यापक को एमडीएम के संबंधी रजिस्टर को दोपहर तक अद्यतन कर लेने का निर्देश जारी किया है. उसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारी और एमडीएम के डीपीओ को दिया है. गौरतलब है कि जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में भेजे गये धावा दल द्वारा यह बात सामने आयी कि एमडीएम के संचालन का रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया.
इस पर धावा दल ने जांच के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी. सरकारी सूत्रों ने बताया कि एमडीएम संचालन के संबंध में रजिस्टर का अद्यतन नहीं रहना प्रधानाध्यापकों की सरासर मनमानी है, जिन्हें इस बात के लिए दंडित करने के पहले चेतावनी दी जायेगी. विद्यालयों में एमडीएम का निरीक्षण ऑनलाइन होता है. सभी जगह आंकड़ें जुटाने के लिए टेलीफोन से जानकारी प्राप्त की जाती है. परंतु रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




