मिनी हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Updated at : 02 Feb 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

बरबीघा : बिहार स्टेट मिनी बालक एवं बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का दो दिवसीय मैच संपन्न हो गया. यह खेल बरबीघा +2 उच्च विद्यालय एवं एसकेआर कॉलेज के मैदान में अलग-अलग प्रतिभागियों के साथ खेला गया. मैच शांतिपूर्ण एवं के.पी. श्रीवास्तव, खेल प्रभारी प्रमोद चौधरी,बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा, विशाल कुमार, शेखपुरा जिला […]

विज्ञापन

बरबीघा : बिहार स्टेट मिनी बालक एवं बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का दो दिवसीय मैच संपन्न हो गया. यह खेल बरबीघा +2 उच्च विद्यालय एवं एसकेआर कॉलेज के मैदान में अलग-अलग प्रतिभागियों के साथ खेला गया. मैच शांतिपूर्ण एवं के.पी. श्रीवास्तव, खेल प्रभारी प्रमोद चौधरी,बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा, विशाल कुमार, शेखपुरा जिला हैंडबॉल के सचिव आचार्य गोपाल जी,जिला मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी, श्रवण प्रसाद सिंह आदि लोग मौजूद थे.

हैंडबॉल प्रतियोगिता में सफल बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें बेस्ट प्लेयर बालिका सीवान की चंदा कुमारी एवं बीएमपी के ईशु कुमार को बेस्ट गोलकीपर का सम्मान दिया गया. बालक वर्ग में पटना को प्रथम, बीएमपी सुपर 100 पटना को द्वितीय तथा एसओएस को तृतीय तथा दरभंगा को चतुर्थ स्थान मिला. वहीं बालिका वर्ग में सीवान को प्रथम,बांका को द्वितीय,मुंगेर को तृतीय तथा मुजफ्फरपुर के छात्र-छात्राओं ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन