कचहरी सचिव को 56 माह से मानदेय नहीं

Updated at : 02 Feb 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
कचहरी सचिव को 56 माह से मानदेय नहीं

शेखपुरा : जिले के ग्राम कचहरी में कार्यरत सचिव को पिछले 56 माह से कोई मानदेय नहीं मिला है. सचिवों का समूह सोमवार को इस संबंध में प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को एक ज्ञापन दिया. सचिवों ने ज्ञापन की कॉपी जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को भी सौंपी. ग्राम कचहरी के सचिव रामकिशोर […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के ग्राम कचहरी में कार्यरत सचिव को पिछले 56 माह से कोई मानदेय नहीं मिला है. सचिवों का समूह सोमवार को इस संबंध में प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को एक ज्ञापन दिया. सचिवों ने ज्ञापन की कॉपी जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को भी सौंपी. ग्राम कचहरी के सचिव रामकिशोर प्रसाद, सीताराम महतो, शकील अख्तर, गोपाल कृष्ण,ललिता कुमारी,जितेंद्र कुमार,स्मिता कुमारी,सरिता कुमारी,सुचिता सिन्हा आदि ने अपनी व्यथा मंत्री को सुनाई.

मंत्री दो दिवसीय दौरे पर यहां आये हुए थे तथा उन्होंने ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की थी.

परंतु ग्राम कचहरी के सशक्तीकरण की आड़ में सचिवों का 56 माह पुराना मानदेय बकाया होने की बात बतायी. ग्राम कचहरी के सचिव लिपिकीय कार्य के अलावा चिट्ठी वगैरह थाना से जिला न्यायालय तक लाने का काम करते हैं. लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है.
इतने लंबे समय के बाद मानदेय को लात मार अब ये कोई नये रोजगार या नौकरी करने लायक भी नहीं रह गये हैं. मंत्री ने ग्राम कचहरी के सचिवों को मानदेय भुगतान पर सहानुभूतिपूर्ण आश्वासन दिया और मामले को विभागीय अधिकारियों के समक्ष विवेचना कर शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन